CUJ में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत; कुलपति ने हस्ताक्षर और पौधारोपण करके सभी को दिलायी स्वच्छता की शपथ

Ranchi : सीयूजे (CUJ) में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम सीयूजे के एक भारत श्रेष्ठ भारत, एनसीसी, एनएसएस और स्पोर्ट्स विंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कई कार्यक्रम किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कुलपति, प्रो. क्षिति भूषण दास ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और अपने आसपास सफाई रखने के लिए शपथ पर हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। कुलपति ने सभी से आह्वाहन किया कि वे अपने घर, पड़ोस, हॉस्टल, कार्य स्थल और हर जगह को स्वच्छ रखेंगे।

CUJ : कार्यक्रम में 200 विद्यार्थी, शिक्षेत्तर कर्मचारी और प्राध्यापकों ने लिया हिस्सा

तू 22Scope News

कार्यक्रम के अंत में कुलपति ने अशोक का पौधारोपण किया और सभी को स्वच्छता को लेकर सचेत रहने को कहा। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थी, शिक्षेत्तर कर्मचारी और प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचाया।

इस दौरान डीन अकादमिक, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. एच पी सिंह, प्रो. विमल किशोर, डॉ बटेश्वर सिंह, डॉ अमरेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक, डॉ बी बी मिश्रा और अन्य प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ हृषिकेश महतो, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ विनीत अगोतिया और डॉ राजेश कुमार ने किया।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...