अवैध संबंध के कारण हुई थी अनिल की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, दंपति गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के फुलीडूमर थाना अंतर्गत तरक्कीपुर निवासी अनिल शर्मा के हत्या का बांका पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सफल उद्वेदन कर दिया है। मामले को लेकर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बांका जिला के फुल्लीडूमर थाना अंतर्गत तक्कीपुर गांव के एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना परिजनों के द्वारा थाना में दी गई थी। इसके बाद थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार थाना के अन्य पुलिस बलों के साथ दमदा पहाड़ी के बगल में ग्राम ढोढरी जाकर सत्यापन करने पर लापता युवक का शव सड़े गले स्थिति में बरामद हुआ। जिसकी पहचान परिजनों द्वारा की गई। मृतक के पत्नी के फर्द बयान के आधार पर ढोढरी गांव निवासी वीरेंद्र यादव एवं कविता देवी को गिरफ्तार किया गया।

DIARCH Group 22Scope News

अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मृतक का मोबाइल घर से थोड़ी दूर से बरामद

आपको बता दें कि अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल अभियुक्त के घर से थोड़ी दूर बरामद किया गया। जांच के क्रम में पता चला की अवैध संबंध के कारण दोनों अभियुक्तों के द्वारा मृतक अनिल शर्मा की दमदा पहाड़ी पर ले जाकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। छापेमारी टीम में एसडीपीओ अमर विश्वास, आंचल इंस्पेक्टर रमाशंकर और फुल्लीडूमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार साहित्य अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़े : अवैध संबंध के शक में पत्नी की गड़ासा से हत्या…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...

Bihar Paddy Procurement: 1 नवंबर से धान खरीद, लापरवाही पर होगी...

Bihar Paddy Procurement, पटना: बिहार में आगामी धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव...

Bihar Flood Farmers Relief: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र से...

Bihar Flood Farmers Relief, पटना: बिहार में बाढ़ और अत्यधिक बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष पैकेज और...