अवैध संबंध के शक में पत्नी की गड़ासा से हत्या

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के खुर्द कोल गांव में गुरुवार की देर रात अवैध संबंध के शक में एक वृद्ध ने अपनी पत्नी की गढ़ासा से काटकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान अनिल राम की 55 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बीती रात करीब ढाई बजे घायलावस्था में गुड़िया देवी को अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. दिवाकर सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Goal 7 22Scope News

पिता पिछले दो महीने से मां पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर विवाद कर रहे थे – मृतक के पुत्र

मृतका के पुत्र अनंत कुमार ने बताया कि उनके पिता पिछले दो महीने से मां पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर विवाद कर रहे थे। इसी वजह से मां अन्य परिजनों के साथ अलग कमरे में सोने लगी थी। घटना की रात मां जमीन पर बिस्तर लगाकर सोई थी। इसी दौरान पिता ने गढ़ासा से हमला कर दिया। जब भाभी की नींद खुली और लाइट जलाई गई तो घर खून से सना पड़ा था और मां छटपटा रही थी। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मौके पर अमरपुर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : मिड-डे मील बना जहर! भोजन में मिली छिपकली, 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Koderma News: 3 हजार छात्रों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक, सतगावां...

 कोडरमा के सतगावां में 3 हजार विद्यार्थियों के लिए महज 10 शिक्षक होने का दावा करते हुए छात्र सड़क पर उतरे। शिक्षकों की कमी...

Bihar Paddy Procurement: 1 नवंबर से धान खरीद, लापरवाही पर होगी...

Bihar Paddy Procurement, पटना: बिहार में आगामी धान अधिप्राप्ति को लेकर सहकारिता विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव...

Bihar Flood Farmers Relief: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केंद्र से...

Bihar Flood Farmers Relief, पटना: बिहार में बाढ़ और अत्यधिक बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से विशेष पैकेज और...