Land for Job Case : लालू यादव और तेजस्वी के खिलाफ सुनवाई पूरी, 13 अक्टूबर को आएगा फैसला

Land for Job Case

Desk : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहे लैंड फॉर जॉब मामले में अब बड़ी अपडेट सामने आई है। इस कथित घोटाले में लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और कई अन्य के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट पर सुनवाई पूरी हो चुकी है।

कोर्ट ने आरोप तय करने को लेकर दोनों पक्षों की दलीलें सुन ली हैं और अब अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट 13 अक्टूबर को यह तय करेगा कि इन सभी आरोपियों पर औपचारिक रूप से आरोप तय किए जाएंगे या नहीं।

Land for Job Case : रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन देने का मामला

बताते चलें कि यह मामला उस वक्त का है जब लालू यादव देश के रेल मंत्री थे। सीबीआई का आरोप है कि रेलवे में नौकरी देने के बदले कुछ लोगों से सस्ती दरों पर जमीन ली गई, जो नियमों के खिलाफ है। इसी आधार पर लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

अब सभी की नजरें कोर्ट के 13 अक्टूबर के फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि इस मामले में ट्रायल आगे बढ़ेगा या नहीं। मामला राजनीतिक और कानूनी तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है।

दीपक कुशवाहा की रिपोर्ट–

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...