पटना : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव दिल्ली से पटना पहुंचे। मीडिया के बातचीत करते हुए सीट शेयरिंग के मामले पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी बताएंगे। राहुल गांधी ने जो देश को संदेश दिया है उसको घर-घर तक पहुंचना है, यह दायित्व पार्टी को दी गई है। हमलोग इसको घर-घर तक पहुंचाएंगे। राहुल इसको लेकर लड़ रहे हैं।

उपराष्ट्रपति के चुनाव में राज्यसभा में वोट की चोरी हुई है – पप्पू यादव
उपराष्ट्रपति के चुनाव पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राज्यसभा में वोट की चोरी हुई है। निश्चित रूप से लगातार वोट की चोरी हो रही है जो हमारे नेता के मुद्दे हैं। रोजगार के मुद्दे को लेकर हमलोग बिहार के जन-जन तक पहुंचाएंगे। हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी निकट भविष्य में बिहार का दौरा करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में जो माहौल बना है वह लड़ाई अंतिम रहेगी। जबतक लोकतंत्र और लोगों के अधिकार की रक्षा नहीं होगी तबतक हमलोग राहुल के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, पप्पू ने कहा- शीर्ष नेतृत्व तय करेगा
कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस पर पप्पू यादव ने कहा कि ये शीर्ष नेतृत्व जानेगा। राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रिस्पेक्ट रहेगा, रिस्पेक्ट का ख्याल रखकर आगे बढ़ाएंगे। सीएम फेस के मामले पर पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा का सीएम फेस का क्लियर हो गया, क्या जनता वोट देगी, विधायक बनेंगे। सारे नेता मिलकर के विधायक दल के नेता के रूप में चयन हो जाएगा। तेजस्वी के सीएम बनने के सवाल पर पप्पू ने कहा बिहार महागठबंधन के संयोजक हैं और मुख्यमंत्री जनता बनाती है। राहुल गांधी के विचारों और संघर्ष के साथ आगे बढ़ेगे।
बिहार वर्तमान डबल इंजन की सरकार से नहीं संभल रहा है – पप्पू यादव
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में वर्तमान डबल इंजन की सरकार से नहीं संभल रहा है। बिहार में लगातार हत्या, लूट और मर्डर हो रहा है। बिहार में यह बहुत बड़ा मुद्दा है। नेपाल के हालात पर सांसद पप्पू ने कहा कि विदेश नीति ठीक नही है और इस मामले में चीन हमेशा इंवॉल्व हो गया है। हमारी सरकार 11 सालों से आंतरिक इंटरनल हिंदू मुसलमान में फंसे हुई है। सरकार घरेलू हिंसा में पड़ी हुई है उसको विदेश नीति से कोई मतलब नहीं है। बांग्लादेश हमारे हाथ से चला गया। चीन और पाकिस्तान पहले से दुश्मन है। नेपाल मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। केंद्र सरकार को नेपाल मामले पर ध्यान देना चाहिए, जरूरत पड़े तो सेना भेजनी चाहिए।
यह भी पढ़े : वोटर अधिकार यात्रा : वजीरगंज विधानसभा पहुंचने पर सांसद पप्पू का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
रंजीत कुमार की रिपोर्ट


















