Advertisment

अगले सप्ताह बिहार का सियासी पारा चढ़ाएगी BJP, 13 को नड्डा, 15 को मोदी व 17 को शाह

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग की ओर से किसी भी दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुकी है। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व अगले सप्ताह बिहार का सियासी पारा चढ़ाने वाला है। आगामी 13 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) तो 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और 17 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बिहार आने वाले हैं। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस सप्ताह ही बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो सकता है।

DIARCH Group 22Scope News

नड्डा 13 सितंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 13 सितंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पटना में बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक करेंगे। बीजेपी के विधायकों से विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लेंगे। इस बैठक में विधानसभा की तैयारी और रणनीति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। नड्डा इस दौरान सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर सकते हैं और उनके साथ मिलकर सीटों का गुणा-गणित सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। जेपी नड्डा के बाद प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा प्रस्तावित है। चुनावी साल में पीएम मोदी 7वीं बार बिहार आएंगे। प्रधानमंत्री अपने हर दौरे पर बिहार को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं।

यह भी देखें :

शाह भी इस महीने 2 बार बिहार का दौरा करने वाले हैं

पीएम नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस महीने दो बार बिहार का दौरा करने वाले हैं। शाह पहली बार 17 सितंबर को पटना आएंगे। शाह का दूसरा बिहार दौरा 27 सितंबर को बिहार आएंगे। अपने बिहार दौरे पर शाह बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक लेने वाले हैं। इस दौरान उम्मीदवारों के चयन समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा शाह बीजेपी नेताओं को आगामी चुनाव में जीत का मंत्र दे सकते हैं।

यह भी पढ़े : बिहार में ‘जिलों के समग्र विकास’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...