पुलिस कस्टडी में युवती की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना में पुलिस कस्टडी में युवती की संदिग्ध मौत हो गई है. मृतक युवती असम की रहने वाली बतायी जा रही है. घटना बुधवार देर शाम की है. बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग में युवती और एक युवक उजियारपुर रेल गुमटी नंबर 44 के पास अज्ञात ट्रेन से कूद गये थे. ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय थाना प्रभारी विश्जीत कुमार ने दोनों को हिरासत में लेकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया.  इलाज के बाद पुलिस ने दोनों को थाना के अलग-अलग कमरे में बंद करके रखा था. थाना परिसर के एक कमरे में पंखे से लटकता हुआ युवती का शव बरामद किया गया. कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया. पुलिस का कहना है कि इलाज के बाद लड़का और लड़की के परिजनों को थाना बुलाया गया था. इसी बीच शाम में युवती ने कमरा अंदर से बंद कर लिया था. आवाज लगाने पर भी युवती ने दरवाजा नहीं खोला. जब पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अन्दर प्रवेश किया तब युवती पंखे से झूलती मिली. आनन फानन में युवती को उतार कर स्वास्थ केन्द्र उजियारपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकरी पर भी सवाल उठने लगा है. आखिर थाना परिसर में इस तरह की घटना कैसे घटी. अगर घटी तो ऑन ड्यूटी पुलिस क्या कर रही थी. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय दिनेश कुमार पांडे दलबल के साथ उजियारपुर थाना परिसर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.

रिपोर्ट : सुनील

दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, जानिए क्या है मामला

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...