16 सितंबर से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकलने वाले हैं तेजस्वी, जनता से करेंगे संवाद

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राज्य में सियासी हलचल और तेज होती जा रही है। सभी दल अपने-अपने तरीके से जनता को लुभाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक बार फिर से यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस बार उनकी यात्रा का नाम ‘बिहार अधिकार यात्रा’ रखा गया है। पार्टी को उम्मीद है कि यह यात्रा चुनावी जमीन पर बड़ा असर डालेगी और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में मददगार साबित होगी।

DIARCH Group 22Scope News

तेजस्वी अपनी इस यात्रा की शुरुआत 16 सितंबर से जहानाबाद से करेंगे

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव अपनी इस यात्रा की शुरुआत 16 सितंबर से जहानाबाद से करेंगे। यात्रा पांच दिनों तक चलेगी और इसका समापन 20 सितंबर को वैशाली में होगा। राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने इसकी औपचारिक घोषणा पत्र जारी कर की है। यात्रा के दौरान तेजस्वी जहानाबाद, नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर, उजियारपुर और वैशाली का दौरा करेंगे।

बिहार अधिकार यात्रा : अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे तेजस्वी

राजद पार्टी ने साफ कहा है कि यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे और वहां जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। यानी हर इलाके के लोग एक ही स्थान पर एकत्र होकर तेजस्वी से संवाद कर सकेंगे।

यह भी पढ़े : तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार में अपराध चरम पर, भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी है सरकार…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

कोडरमा में Udit Raj Case को लेकर गरजे प्रदीप यादव, CID...

कोडरमा में उदित राज की संदिग्ध मौत मामले को लेकर चल रहे धरने में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पहुंचे। सीआईडी जांच...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन की...

Champai Soren Health Update: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को अचानक बीमार पड़ने के बाद जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार...

झारखंड हाईकोर्ट से CM Hemant Soren को बड़ी राहत, 2014 आचार संहिता उल्लंघन मामले की आपराधिक कार्यवाही रद्द CM Hemant Soren रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने...