अब त्योहारों पर सस्ता होगा सफर, बिहार सरकार दे रही बस किराए में छूट, 24 करोड़ की स्वीकृति

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि दशहरा, दीपावली, छठ और होली पर दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों और कामगारों की सुविधा के लिए त्योहारी सीजन में अंतर्राज्यीय बस परिचालन पर विशेष छूट देने के लिए 24 करोड़ छह लाख 36 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और होली के अवसर पर लोक-निजी भागीदारी यानि पीपीपी मॉडल के तहत चलने वाली डीलक्स नॉन एसी, डीलक्स एसी और डीलक्स स्लीपर एसी बसों के किराए में राहत दी जाएगी। इसके लिए 24 करोड़ छह लाख 36 हजार रुपए की मंजूरी प्रदान की है।

Goal 7 22Scope News

BSRTC ने इस विशेष छूट योजना का खर्च अनुमानित 24.06 करोड़ बताया था

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने इस विशेष छूट योजना का खर्च अनुमानित 24.06 करोड़ रुपए बताया था। चूकि वर्तमान बजट मद में केवल 10 करोड़ रुपए का ही प्रावधान है, इसलिए शेष राशि बिहार आकस्मिकता निधि (BCF) से अग्रिम उपलब्ध कराई जाएगी। चौधरी ने कहा कि बिहार में सार्वजनिक परिवहन का लगातार विस्तार हो रहा है। डबल इंजन वाली एनडीए सरकार बिहार और बिहार के बाहर रहने वाले लोगों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में हाल ही में रेलवे ने दीपावली और छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेन सेवा के संचालन का निर्णय लिया है और अब बिहार सरकार ने अंतर्राज्यीय बस परिचालन पर विशेष छूट देने के लिए 24 करोड़ छह लाख 36 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

रेलवे के बाद अब सड़क परिवहन में भी मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार में सार्वजनिक परिवहन के विस्तार और यात्रियों की सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दे रही है। हाल ही में रेलवे ने दीपावली और छठ पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया था। अब बस यात्रियों को भी अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़े : बिहार सरकार देगी सितंबर में तीन बड़े तोहफे…

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...