2 सौतेली मां के बीच हुई बकरी की लड़ाई, भाई ने दूसरे भाई पर चलाई गोली, मौत

सहरसा : सहरसा जिले के सिलिंदाबाद वार्ड-6/43 में नमाज के वक्त पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सौतेली मां से पुराने झगड़े के चलते सौतेले भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गोली चल गई। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद शमशेर नमाज अदा कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका सामना सौतेले भाई असलम से हुआ। बताया जाता है कि करीब छह महीने पहले बकरी को लेकर शमशेर और उनकी सौतेली मां के बीच मनमुटाव हुआ था। उसी रंजिश में असलम और उसके भाई राजा ने शमशेर पर हमला किया।

Goal 7 22Scope News

राजा ने फोन पर असलम को आदेश दिया कि मां नहीं मिली तो शमशेर को ही मार दो

आपोक बता दें कि राजा ने फोन पर असलम को आदेश दिया कि मां नहीं मिली तो शमशेर को ही मार दो। इसके बाद असलम ने गोली चला दी, जो शमशेर के कंधे में लगी चिकित्सकों ने उनकी हालत ननाजुक बताई थी जिसकी आज मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने कहा कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। लेकिन इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े : मोबाइल सिम की चोरी कर खाते से ठगी मामले में 3 साइबर ठग गिरफ्तार

राजीव झा की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...