Bokaro: डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Bokaro: बीएस सिटी थाना क्षेत्र के टू टैंक गार्डेन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश रच रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस त्वरित कार्रवाई से शहर में एक बड़ी घटना को टाला जा सका।

Bokaro: डकैती की साजिश नाकाम

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर गार्डेन के भीतर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने घेराबंदी कर मौके से दो अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।

Bokaro: हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार यादव उर्फ बिक्की उर्फ लोला (20 वर्ष) और कुनाल कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी में पुलिस ने एक देशी कट्टा और तीन जिंदा गोली बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बीएस सिटी थाना कांड संख्या 200/25 दर्ज कर लिया गया है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

छापामारी दल में बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास समेत दर्जनभर पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस मुस्तैदी ने शहर में अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...