उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने राज्य स्तरीय गन्ना किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का किया शुभारंभ

उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने राज्य स्तरीय गन्ना किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का किया शुभारंभ

बेतिया : राज्यस्तरीय गन्ना किसान संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान और सांसद डॉ. संजय जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईखायुक्त बिहार अनिल कुमार झा ने की। संगोष्ठी में गन्ना उद्योग विभाग के पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण की सभी चीनी मिलों के प्रबंधक, गन्ना किसान, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के प्रथम चरण का शुभारंभ गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री नंदन पासवान द्वारा किया गया। इस योजना के अंतर्गत किसान सात अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

DIARCH Group 22Scope News

उन्नत तकनीक के साथ ही सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ ने गन्ना किसान – सांसद संजय जायसवाल

बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के गन्ना किसान विभागीय योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं तथा नई तकनीक अपना कर अधिक से अधिक गन्ने की खेती करें। साथ ही कहा गया कि रीगा चीनी मिल के पुनः परिचालन से गन्ना किसानों में खुशी की लहर है और गन्ना उद्योग विभाग इसके लिए बधाई के पात्र है। इन्होंने ये भी कहा कि राज्य में स्थित ईख अनुसन्धान संस्थान, पूसा के सहयोग से गन्ना अनुसन्धान पर ज्यादा बल देने की आवश्यकता है। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने किसानों से गन्ना यंत्रीकरण योजना का लाभ उठाने के साथ मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना, गुड़ उद्योग प्रोत्साहन योजना अंतर्गत व्यापक पैमाने पर खेती करने और अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

विभागीय योजनायें पूर्ण पारदर्शिता के साथ पोर्टल पर उपलब्ध –  ईखायुक्त

ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने राज्य में गन्ना क्षेत्र विस्तार और प्रति हेक्टेयर उपज बढ़ाने पर बल दिया। किसानों से वसंतकालीन गन्ने की अधिक से अधिक बुवाई करने के साथ प्रमाणित गन्ना बीज प्रत्यक्षण, अंतरवर्ती खेती एवं बड चिप प्रत्यक्षण योजना का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विभाग की सभी योजनाएं केन केयर पोर्टल के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

यह भी देखें :

गन्ना से संबंधित विभिन्न घटक और अनुदान प्रक्रिया का फायदा ले किसान – जय प्रकाश नारायण सिंह

संयुक्त ईखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना एवं गन्ना यंत्रीकरण योजना के विभिन्न घटकों और अनुदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा (समस्तीपुर) के वैज्ञानिकों डॉ. सीके झा, डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. विनय कुमार सिंह ने किसानों को फसल विविधिकरण, रोग एवं कीट प्रबंधन के विषय में प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम का समापन ईख पदाधिकारी रेमंत झा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

यह भी पढ़े : प्रशांत किशोर पर भड़के संजय जायसवाल, अभी तो कमीज उतारी है, बनियान व अंडरवियर भी उतरवा दूंगा…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...