मंत्री कृष्णनंदन पासवान का बड़ा बयान, कहा- एंटरटेनमेंट हैं प्रशांत किशोर

मोतिहारी : बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने जन सुराज के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने पीके को एंटरटेनमेंट करार दिया। मंत्री कृष्णनदन पासवान ने कहा कि प्रशांत किशोर एंटरटेनमेंट की तरह काम कर रहे हैं। राजा-महाराजाओं की तरह पहले बड़े-बड़े पंडाल बनवा रहे हैं। खाना और पकवान बना रहे हैं और युवाओं की भीड़ जुटा रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

PK की जनसभा में उमड़ती भीड़ पैसे से लाई गई भीड़ है – मंत्री कृष्णनदन पासवान

मंत्री कृष्णनदन पासवान ने कहा कि प्रशांत की जनसभा में उमड़ती भीड़ पैसे से लाई गई भीड़ है, सब पैसे का खेल है। प्रशांत किशोर ने इतना पैसा कमाया है कि उसे अब खर्च करने में जुटे हैं। लेकिन यह बिहार है। बिहार में वह घूम रहे हैं फिर आने वाले समय में एक दिन उनको फिर पुराने काम वहीं रणनीतिकार वाला करना होगा। क्योंकि बिहार की जनता सब कुछ समझ रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह अभी भी अपरिपक्व नेता हैं। इसलिए उनको पहले जाकर ट्यूशन लेनी चाहिए। जिस तरह की हरकत वह कर रहे हैं। दोनों युवराज एक साथ निकल रहे हैं। इससे बिहार की जनता सब कुछ समझ रही है कि इन लोगों के परिवार वालों ने देश और बिहार को कितना बर्बाद किया है।

यह भी पढ़े : CM नीतीश आज दिल्ली का करेंगे दौरा, उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार व BJP नेताओं से करेंगे मुलाकात

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...