ओम आरोहणम् संस्थान की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता की अनुठी पहल, सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में विश्विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं एवं महिलाओं के बीच जागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को ओम आरोहणम् संस्थान की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के द्वारा सर्विकल कैंसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ चंद्रभूषण शर्मा, विशिष्ट अतिथि पारस एचईसी रांची के विकिरण ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ निशांत भारद्वाज, फिजियोथेरेपि के डाइरेक्टर विकास कुमार, संघ परिवार से गंगाधर दुबे, बिजय कुमार शुक्ला एवं ताराकांत शुक्ला सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। संस्थापिका शेफाली गुप्ता ने अतिथियों को सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

जागरूकता कार्यशाला में पारस एचईसी रांची के विकिरण ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ निशांत भारद्वाज ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं बचाव पर अपना परामर्श दिया। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर गंभीर बिमारी से महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने बचाव पर सर्वाइकल कैंसर की पहचान के लिए नियमित जांच, जैसे पैप टेस्ट और एचपीवी परीक्षण का सलाह दिया। उन्होंने ने जागरूकता, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली से भी सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सलाह दिया। विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया और उपस्थित लोगों के लिए निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराया गया।

मुख्य अतिथि कुलपति डाॅ चंद्रभूषण शर्मा ने जागरूकता कार्यशाला को काफी सराहा तथा सर्वाइकल कैंसर से जागरूक एवं नियमित जांच की अपील की।

ओम आरोहणम् संस्था की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि हजारीबाग मेरा परिवार है, जन जरूरत एवं स्वास्थ्य की देखभाल प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। लक्ष्य समुदाय को ज्ञान और संसाधनों से सशक्त बनाना है ताकि हम सामूहिक रूप से इस बीमारी से लड़ सकें। हम सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आग्रह करते हैं। संस्था का उद्देश्य इस कार्यक्रम के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, शीघ्र निदान और उपचार के महत्व पर चर्चा को बढ़ावा देना है। मौके पर बड़ी संख्या में अध्ययनरत बालिकाएं और महिलाएं उपस्थित रही।

Re NEET UG 2026 Answer Key जारी, 28 जून तक दर्ज...

NTA ने Re NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 28 जून रात 11:50 बजे तक 200 रुपये शुल्क के...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 3 जुलाई तक...

झारखंड में 3 जुलाई तक बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी। रांची में 1 जुलाई को भारी बारिश की संभावना। वज्रपात से चार...

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...