Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से BJP के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 243 सेवा रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से आज यानी 16 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 243 सेवा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पूरे बिहार में सेवा, समर्पण और संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी बचपन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का प्रदर्शन बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि हर नागरिक सेवा, संघर्ष और संकल्प से भरे उनके जीवन से प्रेरणा ले सके। भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सकारात्मक बदलाव की भावना पहुंचाना है।

DIARCH Group 22Scope News

पटना का गांधी मैदान मंगलवार को एक खास राजनीतिक नजारे का गवाह बना

आपको बता दें कि पटना का गांधी मैदान मंगलवार को एक खास राजनीतिक नजारे का गवाह बना। यहां भाजपा ने अपने बड़े चुनावी अभियान की शुरुआत की। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, मंत्री मंगल पांडेय और नितिन नवीन की मौजूदगी में भाजपा के प्रचार रथों को रवाना किया गया। इस रथ का नाम है ‘चलो जीते हैं’।

हर विधानसभा में पहुंचेगा BJP का संदेश

दरअसल, इन रथों की यात्रा पूरे राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में की जाएगी। इनका मकसद भाजपा के संदेश को हर घर तक पहुंचाना है। खास बात यह है कि इस दौरान प्रदेश के करीब 50 हजार स्थानों पर शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी।

फिल्मों में दिखेगा मोदी का संघर्ष

भाजपा का कहना है कि इन फिल्मों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, गरीबी, संघर्ष और जीवन की प्रेरणादायक कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी का मानना है कि इससे जनता को मोदी की सादगी और जुझारूपन से जोड़ने में मदद मिलेगी।

BJP Rath Rawana 1 22Scope News

सेवा पखवाड़ा की भी होगी शुरुआत

इस अभियान के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक राज्य भर में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जनकल्याण और सेवा संबंधी गतिविधियां आयोजित होंगी। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान माना जा रहा है।

 

  •  पटना गांधी मैदान से BJP के 243 सेवा रथ हुए रवाना, हर विधानसभा क्षेत्र में दिखाई जाएगी फिल्म ‘चलो जीते हैं’ 
  • Bihar BJP Campaign: सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, गांधी मैदान से चला पार्टी का सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान
  • मोदी के संघर्ष और प्रेरणा से भरी फिल्म ‘चलो जीते हैं’ अब पूरे बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में दिखाई जाएगी 

यह भी पढ़े : पूर्णिया में PM मोदी ने जनता से कहा- देरी से आने से क्षमा प्रार्थी हूं

विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

गिरिडीह की ऐतिहासिक गौशाला में केंद्रीय मंत्री का आगमन, गौसेवा के...

गिरिडीह: गिरिडीह की उपनगरी पचंबा स्थित ऐतिहासिक श्री गोपाल गौशाला में आयोजित 129वें गोपाष्टमी मेले की रौनक लगातार बढ़ रही है। मेले के चौथे...

झारखंड की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील! 375 करोड़ में बिका...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र न्यूक्लियस मॉल का सौदा 375 करोड़ रुपये में पूरा हो गया है। सर्कुलर रोड स्थित...

दरभंगा में पासपोर्ट सेवा केंद्र का बदला पता, 23 नवंबर से...

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना ने दरभंगा...