Ranchi: 12 साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में चार को उम्रकैद की सजा

Ranchi: 12 साल की नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली है। दोषी मौसम अंसारी, शेल्टन मेंडिस, निकेश कुमार गुप्ता और अनूप कुजूर को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर जुर्माना भी लगाया गया है।

मेला देखकर लौटने के दौरान घटना को अंजाम

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 14 गवाहों की गवाही दर्ज कराई थी। सके आधार पर कोर्ट ने बीते 9 सितंबर को सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था। 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना 1 सितंबर 2023 को हुई थी। नाबालिग पीड़िता नेहरू स्टेडियम में लगे मेला देखकर देर शाम घर लौट रही थी। उसके साथ एक नाबालिग लड़का भी था। तभी सुनसान जगह पर कुछ लड़कों ने नाबालिग के गर्दन पर चाकू सटा दिया और उसे अंधेरे में ले जाकर 4 युवकों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

उस दौरान नाबालिग बच्ची के साथ चल रहे लड़का ने दौड़े-दौड़े बस्ती में गया और घटना की जानकारी लोगों को दी। घटना की जानकारी के बाद बस्ती वाले लड़की को ढूंढने निकले। काफी खोजबीन के बाद आखिरकार आधी रात को लड़की नग्न अवस्था में मिली थी। इसके बाद लोग उसे घर लेकर आए और घटना की पूरी जानकारी खेलारी पुलिस को दी।

मामले में चार को उम्रकैद की सजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में चौथा आरोपी अनूप कुजूर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब सभी दोषियों को कोर्ट से उम्रकैद की सजा मिली है।

Jamshedpur Snake Rescue: कोबरा, करैत और धामिन… एक साथ 35 सांपों...

Jamshedpur Snake Rescue: जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों से बचाए गए लगभग 35 ज़हरीले और बिना ज़हर वाले सांपों को डालमा इलाके के जंगलों में...

Umesh Yadav Murder Case: उमेश यादव मर्डर केस में पुलिस पर...

Umesh Yadav Murder Case: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला निवासी उमेश यादव की हत्या के दो हफ़्ते बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी...

Shravani Mela 2026 Deoghar: AI तकनीक के साथ होगा हाईटेक सुरक्षा...

Shravani Mela 2026 Deoghar: बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच देवघर में एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसका मकसद राज्य...