Advertisment

कटकमदाग में सीएसपी सेंटर समेत दो लूट कांडों का उद्भेदन, चार अपराधी भेजे गए जेल

Hazaribagh: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई दो बड़ी लूटपाट की घटनाओं का सफल उद्भेदन हजारीबाग पुलिस ने कर लिया है। डामोडीह गांव स्थित सीएसपी सेंटर में 9 सितम्बर को हुई 2.52 लाख रुपये की लूट और 25 जुलाई को मिडलैंड माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के कलेक्शन मैनेजर से 56000 रुपये की लूट की गुत्थी सुलझा ली गई है। इन लूटों में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

कटकमदाग : दो लूट कांडों का उद्भेदन

पुलिस के अनुसार, 9 सितम्बर की सुबह करीब 10 बजे, सीएसपी संचालिका खिलवंती कुमारी के सेंटर पर तीन अपराधियों ने देसी कट्टा का भय दिखाकर 252000 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, तीन पासबुक, दो चेक, सीएसपी आईडी कार्ड और एक मोबाइल चार्जर लूट लिया था। जांच के दौरान पता चला कि 25 जुलाई 2025 को इसी थाना क्षेत्र में मिडलैंड माइक्रोफाइनेंस के कलेक्शन मैनेजर से 56000 रुपये की लूट की वारदात में भी यही अपराधी शामिल थे। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में अंकित कुमार, प्रवीण कुमार, सुजीत कुमार गिरी, लक्ष्मण कुमार पासवान शामिल हैं।

कटकमदाग : मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने इन चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनकी निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, अपाचे मोटरसाइकिल, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 39500 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया गया है। हजारीबाग के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है और जिले के विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Latehar Panchayat Sevak Bribe Case: मनिका प्रखंड कार्यालय में ACB का...

Latehar Panchayat Sevak Bribe Case: मनिका ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली विष्णुबंध और बरकाडीह पंचायतों में तैनात पंचायत सेवक नागेश्वर रजक को बुधवार को पलामू...

Maiya Samman Yojana Recovery: मंईयां सम्मान योजना में फर्जी लाभ लेने...

Maiya Samman Yojana Recovery: प्रशासन ने उन मामलों में सख्त कार्रवाई की है जिनमें 'मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना' के तहत पात्रता नियमों का उल्लंघन...

Kolhan Naxal Operation: कोल्हान में नक्सलियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22...

Kolhan Naxal Operation: झारखंड के कोल्हान और सारंडा इलाकों में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)...