Advertisment

खौफनाक वारदात : देवर ने भाभी की गला काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छीताबरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 30 वर्षीय चांदनी देवी की उनके ही देवर ओमप्रकाश ने तेज धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने भाभी पर लगातार पांच वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद ओमप्रकाश घर से फरार होना चाहता था। स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

DIARCH Group 22Scope News

मृतका चांदनी देवी अपने पीछे 3 छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं

आपको बता दें कि मृतका चांदनी देवी अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। उनके पति ललन साह का कहना है कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे और उन्हें भी समझ नहीं आ रहा कि भाई ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर मामले की हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : सांप के काटने से महिला की मौत, सदर अस्पताल में दवा नदारद, प्रबंधन पर लगा लापरवाही का आरोप…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...

JSSC Supervisor Recruitment: फर्जी Degree के संदेह में 33 अभ्यर्थियों की...

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने पर नियुक्ति रोक दी गई है। शिक्षक भर्ती में भी कंप्यूटर साइंस,...