Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान की राज्य स्तरीय शुरुआत की। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में शुरू किया गया है। इस मौके पर सीएम सोरेन ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए बेहद अहम है।
ये भी पढ़ें- Breaking : 20 सितंबर को कुड़मी और आदिवासी समुदाय आमने-सामने, भारी संख्या में जुटेंगे दोनों समुदाय के लोग
सीएम ने कहा कि एक स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव रखती है। उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं के बीच अनीमिया, कुपोषण और अन्य बीमारियों से निपटने के लिए कई कार्यक्रम पहले से चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग का काम भी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Breaking : जल जंगल हमारा और राज करेगी भाजपा यह कतई बर्दाश्त नहीं-बीजेपी पर भड़के मंत्री इरफान
Ranchi : सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, विज्ञान और अंतरिक्ष जैसे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। झारखंड सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
ये भी पढ़ें- Koderma Murder : पत्थर से कुचल-कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस…
सीएम सोरेन ने कहा कि जब आधी आबादी स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित होगी तथा उन्हें शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूती मिलेगी, तभी राज्य और देश की प्रगति संभव है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
ये भी जरुर पढ़ें+++++
Hazaribagh Encounter : एक करोड़ का ईनामी नक्सली मारा गया, मुठभेड़ में दो जवान भी घायल
Ranchi : झोलाछाप डॉक्टरों से सावधान! गलत इलाज से बढ़ रही स्किन मरीजों की परेशानी
Dhanbad : मैथन में विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने पकड़ा गोवंश लदा ट्रक, मैथन पुलिस पर उठ रहे सवाल
Dhanbad : असली और नकली किन्नरों में भयंकर मार, बीच सड़क पर उतारे कपड़े फिर…
दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा Maiyan Samman Yojna का सितंबर का पैसा! खटाखट गिरेगा 2500 रुपए…
IND VS PAK : जीत के बाद भारतीय टीम ने नहीं मिलाया हाथ, कप्तान सूर्यकुमार ने कह दी कुछ बातें खेल से…
Giridih : पटना मद्य निषेध और रांची एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़



















