सीएम हेमंत सोरेन से Tata Motors Ltd के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची. सीएम हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लि० (Tata Motors Ltd)  के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों ने टाटा मोटर्स लि० (Tata Motors Ltd) द्वारा हाइड्रोजन इंजन एवं इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से संबंधित कार्य प्रगति की जानकारी दी तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट से संबंधित कार्य योजना एवं अद्यतन गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया।

मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, ग्लोबल हेड-गवर्नमेंट पब्लिक अफेयर्स टाटा मोटर्स लि० सुशांत चंद्रकांत नाईक, वाइस प्रेसिडेंट, ऑपरेशन, विशाल बादशाह, प्लांट हेड टाटा कमिंस अनितेश मोंगा, गवर्नमेंट अफेयर्स टीम के कनिष्क कुमार, सिद्धार्थ बक्शी, जोकिम सलताना, फाइनेंस टीम के पंकज पटवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ranchi Suicide Case: Live Video Call पर युवक की मौत, दो...

रांची के शांतिनगर में युवक की आत्महत्या मामले में नया खुलासा। लाइव वीडियो कॉल का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो युवतियों...

Ranchi Railway Station South Gate पर Airport जैसी Parking System, यात्रियों...

रांची रेलवे स्टेशन के साउथ गेट पर एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक पार्किंग व्यवस्था लागू होगी। हर वाहन को एंट्री पर्ची मिलेगी और ट्रैफिक...

Jharkhand Building Regularization: अवैध भवनों को वैध कराने की आवेदन अवधि...

झारखंड में बिना नक्शा बने भवनों को वैध कराने की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। सात लाख भवनों के मुकाबले सिर्फ 4500 आवेदन मिले,...