डुमरी से गिरिडीह जा रही सवारी गाड़ी पलटी, 14 यात्री घायल

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के नागाबाद के पास ‘407’ सवारी गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई. जिसमें करीब 14 यात्री घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बताया जाता है कि ‘407’ सवारी गाड़ी कोइरीडीह से गिरिडीह जा रही थी. इसी दौरान नागाबाद से नावासार के बीच सवारियों से भरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. इस दुर्घटना में चालीस वर्षीय जमुनी देवी, करमा हेमब्रोम, अभय मिश्रा, जागेश्वर पंडित, राजेश ठाकुर, कलावती देवी, सरस्वती देवी, टिंकू पासवान, कबूतरी देवी, भागवती देवी और रहमत अंसारी घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को डुमरी थाना की पुलिस ने जब्त कर थाने ले गई है. डुमरी के पुलिस इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है. बताया जाता है कि सवारियों से भरे ‘407’ वाहन का अगला चक्का खुल गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर बस पलट गयी.

रिपोर्ट : चांद

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...