Giridih: गावां में अनियंत्रित होकर पलटी सवारी गाड़ी, दो महिला समेत कई घायल

Giridih: गावां थाना क्षेत्र के घोसी पुल के पास गुरुवार की देर शाम एक अनियंत्रित होकर सवारी वाहन पलट गया। घटना में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायल को अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

Giridih: सवारी गाड़ी पलटने से कई घायल

बताया जाता है कि सवारी वाहन पर सवार सभी लोग जमडार के लोरिया से एक शादी समारोह में भाग लेकर अपने घर सिजुवाई जा रहे थे। इसी बीच अचानक शाम में हुई बारिश के बाद घोसी पुल के आगे मिट्टी सड़क पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट कर खेत में गिर गया। घटना के बाद तुंरत ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि वाहन में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Jamshedpur Police Arrest: जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज का पुलिस ऑपरेशन, आरोपी...

Jamshedpur Police Arrest: शहर के सीतारामडेरा इलाके में एक वॉन्टेड भगोड़े को पकड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार को कई घंटों तक एक स्पेशल ऑपरेशन...

Giridih Kanwar Yatra: 51 लीटर गंगाजल के साथ शुरू हुई अनोखी...

Giridih Kanwar Yatra: झारखंड के गिरिडीह ज़िले के सरिया के रहने वाले विराट सिंह लगातार चौथे साल 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर...

JDU प्रदेश कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, जनसुनवाई कार्यक्रम का लिया फीडबैक,...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में सोमवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हुआ। इस...