फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी ! निगरानी की टीम ने गुरुजी को दबोचा, अब होगा ये…

फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी ! निगरानी की टीम ने गुरुजी को दबोचा, अब होगा ये…

आरा : भोजपुर जिले की बिहिया थाना पुलिस ने एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शिक्षक बिहिया थाना क्षेत्र के चकरही गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद का पुत्र सुरेश प्रसाद है। वर्तमान में वह बिहिया प्रखंड के महुआंव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। बताया जाता है कि शिक्षक सुरेश प्रसाद ने 10 वर्ष पूर्व महुआंव प्राथमिक विद्यालय में नौकरी ज्वाइन की थी उसी समय से वह विद्यालय में कार्यरत थे।

DIARCH Group 22Scope News

निगरानी की प्राथमिकी के बाद फरार चल रहे शिक्षक

फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने की शिकायत निगरानी विभाग को मिली थी। इसी क तहत निगरानी की टीम बिहिया प्रखंड के महुआंव गांव पहुंची और उनके सभी सर्टिफिकेट एवं डॉक्यूमेंट की जांच की। जांच के क्रम में शिक्षक के नौकरी के जॉइनिंग के समय दिया गया सभी डाक्यूमेंट्स व सर्टिफिकेट फर्जी निकला। जिसके आधार पर निगरानी विभाग द्वारा बिहिया थाना में इसी वर्ष 15 मई को सुरेश प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज के उपरांत शिक्षक द्वारा स्कूल छोड़ दिया गया था। वह इधर-उधर फरार चल रहे थे। इसी मामले में पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े : मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि, नाव से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...