नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी थोड़ी देर पहले यानी शाम पांच बजे से देश के नाम संबोधन में नवरात्रि के शुभारंभ की घोषणा करते हुए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर से नवरात्रि का प्रथम दिवस है और इसी दिन से नया नेक्स्ट जेनेरेशन जीएटी लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने इस अवसर को विशेष बताते हुए कहा कि यह केवल एक त्योहार का समय नहीं, बल्कि आर्थिक विकास और कर प्रणाली में सुधार का भी महत्वपूर्ण फेज है। कल से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक और महत्वपूर्ण और बड़ा कदम उठा रहा है। कल, यानी नवरात्रि के प्रथम दिवस 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू हो जाएंगे।

PM मोदी बोले- टैक्स की जाल में उलझे लोगों को फायदा मिलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बचत उत्सव से हर देशवासी का पैसा बचेगा। कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत हो रही है। कल से हर घर में खुशियां बढ़ेंगी। केंद्र और राज्यों की वजह से ये संभव हो सका है। हर राज्य की शंका समाधान किया गया है। वन नेशन, वन टैक्स का सपना साकार हुआ है। टैक्स के जाल से परेशानी होती थी, लेकिन जीएसटी रिफॉर्म से सब कुछ आसान बन गया।
एक तरह से 22 सितंबर से देश में GST बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है – मोदी
नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरह से 22 सितंबर से देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू होने जा रहा है। इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी और आप अपनी पसंद की चीजों को और ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। हमारे देश के गरीब, मध्यम वर्गीय लोग, न्यू मीडिल क्लास, युवा, किसान, महिलाएं, युवा, दुकानदार, व्यापारी, उद्यमी सभी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा। यानी, त्योहारों के इस मौसम में सभी का मन मीठा होगा।

99 फीसदी चीजें अब 5 फीसदी GST के दायरे में आ गई – PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में किए गए सुधारों से 99 फीसदी चीजें अब पांच फीसदी जीएसटी के दायरे में आ गई है। मध्यम वर्ग के जीवनी में इससे बदलाव आया है। अब गरीब को डबल बोनांजा मिल रहा है। पूरे देश के लिए एक जैसी टैक्स व्यवस्था होगी। जीएसटी कम होने से सपने पूरे करने में आसानी होगी। मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स की, और इस बचत उत्सव की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ये रिफॉर्म्स भारत की ग्रोथ स्टोरी को एक्स्लेरेट करेगी। कारोबार को और आसान बनाएंगे और हर राज्य को विकास की दौड़ में बराबरी का साथी बनाएंगे।

PM ने देश से कहा- गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं। देश की वर्तमान जरूरतों और भविष्य के सपनों को देखते हुए जीएसटी के ये नए रिफार्म लागू हो रहे हैं। जब आपने हमें 2014 में सेवा का अवसर दिया तो हमने जनहित में, देशहित में जीएसटी को अपनी प्राथमिकता बनाया। हमने हर स्टेक होल्डर से चर्चा की। हमने हर राज्यों की हर शंका का निवारण किया। हर सवाल का समाधान खोजा। सभी राज्यों को, सबको साथ लेकर आजाद भारत का इतना बड़ा टैक्स रिफॉर्म्स संभव हो पाया। यह केंद्र और राज्यों के प्रयासों का नतीजा था कि आज देश दर्जनों टैक्स से मुक्त हुआ। वन नेशन, वन टैक्स का सपना साकार हुआ।

हम मेड इन इंडिया सामान ही खरीदें – मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों को गर्व से कहना चाहिए की मैं स्वदेशी खरीदता हूं। हमें मेड इन इंडिया सामान खरीदना चाहिए। इससे छोटे व्यापारियों को लाभ मिलेगा। हमें आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना ही होगा। जिन चीजों का निर्माण भारत में किया जा सकता है, उसे यहीं करें।
नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म की जरूरत – PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि रिफॉर्म एक निरंतर प्रक्रिया है। समय और जरूरत बदलती है। इसलिए देश की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू किए जा रहे हैं। ये बदलाव सभी के लिए राहत और अवसर लेकर आएंगे।
यह भी पढ़े : नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, विकास मित्र को टैब, शिक्षा सेवक को स्मार्ट फोन


















