प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री की 111वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 111वीं जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की। सर्वप्रथम स्व. भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यापर्ण किया। राजेश राम के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के साथ कई नेता व कार्यकर्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Goal 7 22Scope News

भोला पासवान शास्त्री, बिहार के ही नहीं, बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे – राजेश राम

इस अवसर पर स्व. भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार के ही नहीं, बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इंदिरा गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी थे। राजेश राम ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री की इमानदारी, कृतज्ञ परायणता एवं देशभक्ति की मिशाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। आज कृतज्ञ देश स्व. शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई नेता व कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खां, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मोती लाल शर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, मुन्ना शाही, आनंद माधव, ज्ञान रंजन, अनिल सिंह, सौरभ सिन्हा, शशि रंजन, राजीव मेहता, वैद्यनाथ शर्मा, रौशन कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, कमलेश कमल, अरविंद लाल रजक, ई. विश्वनाथ बैठा, नवनीत जयपुरियार, मनोज मेहता, मनोज शर्मा, अखिलेश कुमार पासवान, सुनील कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, राजनंदन कुमार, संजय कुमार पासवान, संजय कुमार श्रीवास्तव, वसी अख्तर, हीरा सिंह वग्गा, किशोर कुमार, मोईन अहमद खान, मनु मानव, सुबोध मंडल और अमित सिकंदर ने भी स्व. भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. APJ अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया उद्घाटन…

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...