Garhwa : स्वच्छ भारत मिशन कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, जिला समन्वयकों पर मनमानी का आरोप

Garhwa : स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड मोबिलाइजर ने मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।

कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 15 वर्षों से अभियान से जुड़े हैं और जिले को ओडीएफ बनाने में दिन-रात मेहनत की है। बावजूद इसके, जिला समन्वयक विनय कांत रवि और नवनीत उपाध्याय द्वारा मनमानी की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दोनों समन्वयक अपने चहेतों और रिश्तेदारों को पदों पर रख रहे हैं, जबकि पुराने कर्मियों को मौखिक रूप से काम से हटाने का दबाव बनाया जा रहा है।

Garhwa : 42 परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी

कर्मियों ने आरोप लगाया कि इससे 42 परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष का मानदेय भी उन्हें नहीं मिला है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि संबंधित समन्वयकों पर पूर्व में भी भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं और कार्रवाई की गई थी, इसके बावजूद वे एनजीओ के माध्यम से अपने परिजनों को नियुक्त कर रहे हैं।

कर्मियों ने उपायुक्त से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और सभी हटाए जा रहे कर्मियों को पुनः कार्य पर रखा जाए। प्रदर्शन में विपिन कुमार, तृप्ति भानु, रशीदा खातून, महताब आलम, दिलीप कुमार यादव, अभय पाल, राहुल कुमार, मोहम्मद नौशाद अहमद, उषा कुमारी, विपिन कुमार पांडे, विकास कुमार ठाकुर, अमीषा कुमारी सहित कई कर्मी शामिल थे।

आकाश कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : बदले की आग ने बना दिया हत्यारा, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

IND VS PAK : पाकिस्तान को फिर धो डाला! भारत ने लगातार 7वें मुकाबले में पाक को बुरी तरह से हराया… 

Dhanbad Murder : धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या, सेप्टिंक टैंक के भीतर मिला शव… 

झारखंड के सरकारी स्कूलों में बदलने जा रही शिक्षा व्यवस्था, पीबीएल माध्यम से मिलेगी बच्चों की होगी पढ़ाई… 

Ranchi : खलारी में पुलिस टीम पर नक्सली हमला, हवलदार गंभीर रुप से घायल… 

Ranchi : झारखंड के तीन शहरों को मिलेगी मेट्रो! केन्द्र ने कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान मांगा 

Ranchi : त्योहारों के दौरान सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की अहम बैठक, एनडीआरएफ टीमें रहेंगी तैनात 

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...