Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

IND VS PAK : पाकिस्तान को फिर धो डाला! भारत ने लगातार 7वें मुकाबले में पाक को बुरी तरह से हराया…

IND VS PAK : दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड में कल देर रात हुए एशिया कप 2025 के सुपर चार मुकाबले में टीम इंडिया ने फिर से पाकिस्तान को धूल चटा दी। टीम ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। पाकिस्तान के द्वारा दिये गये 172 रनो के लक्ष्य को भारतीय टीम ने महज 18.5 ओवर में ही हासिल कर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।

ये भी पढे़ं- Jharkhand Weather Today : झारखंड में 26 सितंबर तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

IND VS PAK : भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो काफी हद तक सही भी साबित हुआ। पाकिस्तान को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। पाकिस्तान की तरफ से ओपनर साहिबजादा फरहान ने शानदार खेल दिखाते हुए अर्धशतक जड़ा। उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 171 रन तक पहुंचा। फरहान ने अपनी पारी में बेहतरीन शॉट्स लगाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

IND VS PAK : भारत की पहली शतकीय साझेदारी, अभिषेक ने बनाए 74 रन

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। यह मौजूदा टूर्नामेंट में किसी भी टीम की पहली 100+ रन की साझेदारी रही।

ये भी पढे़ं- Palamu सीएचसी में पहली बार हुआ घुटने का ट्रांसप्लांट, डीसी पहुंची सीएचसी 

अभिषेक शर्मा ने मात्र 39 गेंदों पर 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें छह चौके और पांच गगनचुंबी छक्के शामिल थे। शुभमन गिल ने भी संयमित बल्लेबाजी करते हुए अहम योगदान दिया। अंत में, भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल पाकिस्तान पर दबदबा कायम किया, बल्कि फाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को भी मजबूत कर लिया।

ये भी जरुर पढ़ें+++

Dhanbad Breaking : भाई बना खून का प्यासा, धारदार हथियार से भाई पर कर दिया वार… 

Lohardaga : जंगली हाथियों का कहर, शौच के लिए गए शख्स को पटक-पटककर मार डाला 

Jharkhand Politics : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला-अजय शाह का बड़ा आरोप

Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल…

Garhwa : रंका सीएचसी में सहिया प्रोत्साहन राशि घोटाले की जांच, सहिया साथियों पर गंभीर आरोप साबित 

Dhanbad Crime : चुटकियों में उड़ाते बाइक और करते माल ढुलाई, 5 आरोपी गिरफ्तार… 

Bokaro : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… 

Breaking : नवरात्रि पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा-रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती, कल से ‘जीएसटी बचत उत्सव’ 

Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...