Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Ranchi : त्योहारों के दौरान सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की अहम बैठक, एनडीआरएफ टीमें रहेंगी तैनात

Ranchi : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व जैसे आगामी बड़े त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, एसडीएम उत्कर्ष कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा, ग्रामीण एसपी राकेश सिंह, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, एनडीआरएफ असिस्टेंट कमांडेंट कौशल कुमार और विंग कमांडर सूरज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : जंगली हाथियों का कहर, शौच के लिए गए शख्स को पटक-पटककर मार डाला 

बैठक में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, घाटों, पंडालों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान जनता की सुरक्षा सर्वोपरि होगी और इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : भाई बना खून का प्यासा, धारदार हथियार से भाई पर कर दिया वार… 

Ranchi : भीड़ प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पर्याप्त कर्मियों की तैनाती की जाएगी

एनडीआरएफ असिस्टेंट कमांडेंट कौशल कुमार ने जानकारी दी कि त्योहारों के दौरान एनडीआरएफ की विशेष टीमें घाटों, पंडालों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगी। इन टीमों के पास आधुनिक उपकरण रहेंगे, जिससे जल-जनित आपदाओं, दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पर्याप्त कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : चुटकियों में उड़ाते बाइक और करते माल ढुलाई, 5 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्गा पूजा के समय प्रमुख पंडालों के आसपास मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी, जबकि छठ महापर्व के दौरान सभी प्रमुख तालाबों और नदी घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Bokaro : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… 

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जाए और आम जनता को जागरूक कर प्रशासन को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल…

Ranchi : तीन वर्षों से नहीं मिली ई-कल्याण छात्रवृत्ति, छात्र परेशान

Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या 

Pakur Crime : सीएसपी संचालक से लाखों के लूटपाट का सनसनीखेज खुलासा, डकैती के मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार… 

Bokaro Crime : एटीएम मशीन में फंसा कार्ड, खटाखट रुपये हो गये गायब, तीन गिरफ्तार… 

Jamshedpur : कपड़ा व्यावसायी को कर्मी ने छूरा घोंपा, आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro : मनरेगा योजना में रिश्वतखोरी! एसीबी ने दो जूनियर इंजीनियर रंगेहाथ किया गिरफ्तार 

 

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...