मोदी-नीतीश सरकार पर हमलावर हुई प्रियंका, कहा- नौकरी, पलायन व भ्रष्टाचार के बहाने साधा निशाना 

मोदी-नीतीश सरकार पर हमलावर हुई प्रियंका, कहा- नौकरी, पलायन व भ्रष्टाचार के बहाने साधा निशाना 

मोतिहारी : बिहार दौरे पर मोतिहारी पहुंची काग्रेंस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने हर घर अधिकार यात्रा को किया संबोधित किया। कांग्रेस महासचिव ने बिहार और केंद्र की सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने मंच से लोगों का हालचाल पूछा और लोगों से सरकार बदलने की अपील की। बिहार सरकार की कुव्यवस्था पर हमला करते हुए कहा कि आज बिहार में सिर्फ मजदूर निकलते हैं। जबकि हमारी सरकार में IAS निकलते थे। हमारी सरकार ने 70 साल में जनता के अधिकारों को मजबूत किया।

DIARCH Group 22Scope News

मोदी सरकार पर हमला करते हुए ये आपके दोस्त नही नही हो सकते हैं – प्रियंका

उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए ये आपके दोस्त नही नही हो सकते हैं। ये अडाणी और अंबानी के दोस्त हैं। देश के सारे बड़े उद्योग पर इन्हीं का कब्जा है। वो आपके मखाने पर भी कब्जा करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में 20 साल से वोट चोर बैठे हुए हैं। इन्होंने इतने दिनों में कुछ नहीं किया।

pp 22Scope News

नीतीश की निकम्मी सरकार भगाओ, नई सरकार लाओ

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं को 10 हजार बांटने की नीतीश सरकार की घोषणा पर भी तंज कसा और कहा कि अब सरकार को महिलाओं की याद आई है। उन्होंने मंच से नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की और कहा कि बिहार में नई सरकार बनाईये जिस पर आप गर्व कर सको और बिहारी कहलाने पर शर्म ना हो। आपको बिहार में ही नौकरी मिले इसके लिए महागठबंधन की सरकार बनानी होगी इसी में आपका फायदा है।

WhatsApp Image 2025 09 26 at 19.23.57mmmmmmmmmmmmmmm 22Scope News

महागठबंधन की सरकार बनी तो नौकरी के लिये पलायन से मुक्ति मिलेगी 

प्रियंका ने कहा कि दूसरे राज्यों में हर जगह बिहार मजदूर ही दिखते हैं। चाहे सड़क बनाने का काम हो, घर बनाने का काम हो या कुछ और नौकरी के पलायन करना आपकी मजबूरी हो गई है। यहां आपके लिये काम नहीं है। हमारी सरकार बनी तो इन सारी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

यह भी देखें :

बिहार की जनता को महागठबंधन की गारंटी

1. गरीब परिवारों को उद्योग के लिए दो लाख तक की मदद।

2. विधवा, दिव्यांगजन, वृद्ध पेंशन 1500/माह, हर वर्ष 200 रुपए की वृद्धि।

3. भूमिहीन परिवारों को मकान हेतु तीन से पांच डिसमिल जमीन, मालिकाना महिलाओं को।

4. हर विधानसभा में रोजगार के लिए 10 करोड़ का ‘बिहार बनाओ stipend fund’

5. MSP की गारंटी, APMC के तहत मंडी की व्यवस्था लागू की जाएगी।

6. मनरेगा में 300 रुपए प्रतिदिन मजदूरी और काम के दिन दोगुने होंगे।

7. 200 यूनिट मुफ्त बिजली।

8. माई-बहिन मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में 2500 रुपए प्रति माह।

9. 25 लाख तक का मुफ्त इलाज, दवाएं, जांच और सर्जरी नि:शुल्क।

10. पेपर लीक से मुक्ति, समयबद्ध भर्ती – job calendar जारी होगा।

11. आबादी के अनुपात में आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से आगे बढ़ाया जाएगा।

12. अति पिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण अधिनियम बनाया जाएगा

13. निजी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण लागू होगा।

ये भी पढ़े :  बीजेपी-रालोमो को बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव की निकटता के साथ ही शुरू हुआ नेताओं की खेमा बदली

सोहराब आलम की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...