Advertisment

Jharkhand Weather Alert : नवरात्रि खराब ना हो जाए, 2 से 4 अक्तूबर तक भारी बारिश की चेतावनी…

Jharkhand Weather Alert

Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। बंगाल की खाड़ी में बन रही मौसमी प्रणाली के असर से राज्य में 2 से 4 अक्तूबर के बीच व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के पास समुद्र में बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के कारण 1 अक्तूबर तक खाड़ी के मध्य हिस्से में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की उम्मीद है। इसके बाद यह प्रणाली और मजबूत होकर अवदाब का रूप ले सकती है तथा 3 अक्तूबर को दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र तट को पार कर सकती है।

Ranchi बनेगा नया आईटी हब: गूगल, टीसीएस और विप्रो में मिलेगा करोड़ों की नौकरी का मौका 

  • 2 अक्टूबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर, साहिबगंज, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।
  • 3 अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।
  • 4 अक्टूबर को राज्य के देवघर, दुमका, गिरिडीह गोड्डा, जामताड़ा, पाकुर, साहिबगंज, जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा- की संभावना है।

Jharkhand Weather Alert : 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

इस मौसमी गतिविधि के प्रभाव से झारखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी जबकि देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित कुछ जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। साथ ही बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

ये भी पढे़ं- रांची पूजा पंडाल 2025 : रांची में अनोखा दुर्गा पूजा पंडाल! 21 हजार किताबों के बीच सजी मां दुर्गा की प्रतिमा 

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। लगातार बारिश के चलते जलभराव और फसलों पर असर पड़ने की भी आशंका है।

L Khyangte CID Inquiry: JPSC घोटाले में बड़ा अपडेट! दूसरे दिन...

L Khyangte CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने पूर्व चेयरमैन एल....

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...