Advertisment

Giridih: नाबालिग लड़की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले जेएमएम नेता

Giridih: सरिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों आदिवासी नाबालिग लड़की की हत्या हुई थी, जिसको लेकर मंगलवार को झामुमो नेता शत्रुघन प्रसाद मंडल ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया एवं हर संभव पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन भी दिया।

शत्रुघन प्रसाद मंडल ने तत्काल परिवार के सामने एसडीओ और एसडीपीओ से बात कर श्राद्ध क्रम में जो भी लगेगा, उसकी व्यवस्था करवाने और हत्यारा को फांसी की सजा दिलाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि झामुमो इस दुख की घड़ी में न केवल उनके साथ खड़ी है, बल्कि दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने तक संघर्ष करेगी।

Giridih: सरिया में बच्ची की हत्या

उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसे मौत के घाट उतार देना, मानवता को शर्मसार करता है। अभी हम झामुमो सरकार में है और पीड़ित समाज के ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार में है। मुख्यमंत्री से बात कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की अपील करेंगे।

सरिया से राज रवानी की रिपोर्ट

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...