एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर पाकिस्तान की बेइज्जती! नकवी बोले- ‘मैं कार्टून की तरह खड़ा था’

Desk. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की बैठक में आज उस विवाद पर बड़ा बवाल देखने को मिला, जो एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद सामने आया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ तौर पर एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नक़वी की भूमिका पर कड़ा ऐतराज जताया। मामला उस वक्त गरमाया जब भारत को ट्रॉफी सौंपे बिना ही नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए और विजेता टीम बिना ट्रॉफी के स्वदेश लौट आई।

एशिया कप विवाद पर राजीव शुक्ला का नकवी से सीधा सवाल

बैठक में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व कर रहे उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी से सीधे सवाल करते हुए कहा, ‘विजेता टीम को ट्रॉफी क्यों नहीं दी गई? यह एसीसी की ट्रॉफी है, किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं। इसे औपचारिक तरीके से विजेता टीम को सौंपा जाना चाहिए था।’ उन्होंने ACC से इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि इस तरह की घटना से टूर्नामेंट की गरिमा को ठेस पहुंचती है।

एशिया कप विवाद पर मोहसिन नकवी की सफाई

इस पर मोहसिन नकवी ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैं तो वहां बिना वजह एक कार्टून की तरह खड़ा था। एसीसी को लिखित में कहीं से यह सूचना नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम मुझसे ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी।’ हालांकि जब भारतीय प्रतिनिधियों ने दबाव बढ़ाया, तो नकवी ने जवाब दिया कि इस मुद्दे पर चर्चा किसी अन्य मंच पर होगी, इस बैठक में नहीं।

बिना ट्रॉफी के लौटी टीम इंडिया

उल्लेखनीय है कि भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन ट्रॉफी समारोह में असामान्य घटनाक्रम देखने को मिला। ना तो टीम को विजेता ट्रॉफी सौंपी गई और ना ही औपचारिक फोटो सेशन हुआ। इसके बाद भारतीय टीम बिना ट्रॉफी के जश्न मनाकर स्वदेश लौट आई।

अब आगे क्या?

जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई इस मुद्दे को आईसीसी और अन्य संबंधित क्रिकेट बोर्ड्स के समक्ष भी उठाने की योजना बना रहा है। वहीं, एसीसी पर यह दबाव बढ़ रहा है कि वह इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करे।

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img