Advertisment
Saturday, October 4, 2025

Latest News

Related Posts

दिवाली पर यात्रियों के लिए खुशखबरी: रांची से दिल्ली और हैदराबाद के लिए इंडिगो की फेस्टिवल फ्लाइटें शुरू

Ranchi: दिवाली पर यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस ने रांची से दिल्ली और हैदराबाद के लिए दो नई फेस्टिवल फ्लाइटें शुरू करने का ऐलान किया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह फ्लाइटें अक्टूबर महीने में सीमित अवधि तक संचालित होंगी।

जानकारी के अनुसार रांची से दिल्ली के लिए फ्लाइट (विमान संख्या 6E5062) 11 से 25 अक्टूबर तक चलेगी। यह विमान सुबह 11:35 बजे रांची से उड़ान भरेगा और सिर्फ 1 घंटा 55 मिनट में दिल्ली पहुंचेगा। मंगलवार को इस रूट का किराया 5702 रुपये तय किया गया था। वर्तमान में रांची से दिल्ली के लिए 7 फ्लाइटें रोजाना उड़ान भरती हैं।

वहीं, रांची से हैदराबाद के लिए फ्लाइट (विमान संख्या 6E523) 15 से 25 अक्टूबर तक चलेगी। यह विमान दोपहर 12:50 बजे रांची से उड़ान भरेगा और 1 घंटा 45 मिनट में हैदराबाद पहुंचेगा। इस रूट का किराया मंगलवार को 6995 रुपये था। फिलहाल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से  हर दिन 2 फ्लाइटें हैदराबाद के लिए संचालित हो रही हैं।

इंडिगो अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के समय दिल्ली और हैदराबाद से रांची आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक होती है। इस बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इन अतिरिक्त फेस्टिवल फ्लाइटों की शुरुआत की गई है।

 

Loading Live TV...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe