Commercial Advertisment

Bokaro: दुंदीबाग बाजार में भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक

Bokaro: जिले के दुंदीबाग बाजार में भीषण आग लग गई। अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

दुंदीबाग बाजार में भीषण आग :

आग में गोदरेज की दुकान, फोटो फ्रेमिंग शॉप, वेल्डिंग और फर्नीचर की दुकानें पूरी तरह जल गईं। कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। अचानक लगी आग से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर भारी जाम लग गया।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि हम लोग दुकान में थे, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगी। जब तक कुछ समझ पाते दुकान धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी तेज थी कि सामान निकालने का मौका भी नहीं मिला। करीब 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि समय रहते दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं तो सटे हुए दर्जनों दुकानें भी आग की चपेट में आ जाती।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Bihar Tarkari Outlet Scheme: पटना जू के गेट नंबर-2 के पास...

Bihar Tarkari Outlet Scheme, पटना: बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं...

Junior National Kabaddi Championship 2026: पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक...

Junior National Kabaddi Championship 2026, पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन...

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...