Commercial Advertisment

Bokaro: गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, 11.940 किलो गांजा बरामद

Bokaro: जिले में नशा कारोबार के खिलाफ बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छापेमारी कर गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11.940 किलो गांजा, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक हुंडई वेन्यू कार, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 8789 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई :

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि ग्राम सिजुआ तालाब के पास दो युवक गांजा और ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। इस पर डीएसपी (मुख्यालय) अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में छापेमारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 1.540 किलो गांजा, 10 पुड़िया ब्राउन शुगर और 850 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बारी कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी अनिरुद्ध साव उर्फ हित से वे गांजा खरीदते हैं। उनकी निशानदेही पर अनिरुद्ध साव के घर छापेमारी की गई, जहां से 10.400 किलो गांजा, हुंडई वेन्यू कार (JH09BA-0801), 7939 रुपये नकद और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी :

  • अनिरुद्ध साव उर्फ हित (47 वर्ष) – निवासी बारी कॉपरेटिव कॉलोनी, सेक्टर-12, बोकारो
  • मो. फैज अकरम उर्फ बॉबी (25 वर्ष) – निवासी गौस नगर, मखदुमपुर, थाना बालीडीह
  • मो. मतलुब आलम (23 वर्ष) – निवासी गौस नगर, मखदुमपुर, थाना बालीडीह

छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मी :

छापेमारी टीम में डीएसपी अनिमेष गुप्ता के साथ थाना प्रभारी बालीडीह नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर 12 सुभाष चन्द्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...