Bokaro: ड्राई डे में बिक रही शराब का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बियर और शराब बरामद

Bokaro: गांधी जयंती और दशहरा पर घोषित ड्राई डे के दौरान जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित राजेंद्र मोड़ के पास एक झोपड़ी में छापा मारकर भारी मात्रा में बियर और शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। मौके से मनोज वर्णवाल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका सहयोगी जीतेन्द्र कुमार अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

छापेमारी में मिली सफलता

पुलिस ने छापेमारी में झोपड़ी से हजारों रुपये मूल्य की शराब बरामद की। बरामदगी में कई नामी ब्रांड की बियर और शराब शामिल हैं। मौके से मिले कैश को भी जब्त किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

फरार आरोपी जीतेन्द्र कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि ड्राई डे या किसी भी प्रतिबंधित दिन पर शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टः चुमन कुमार

Patna Tax Meeting: GSTR-3B से Real Estate Revenue Gap तक, पटना...

Patna Tax Meeting: राज्य में कर राजस्व बढ़ाने, टैक्स अनुपालन को बेहतर बनाने और राज्य एवं केंद्र के कर प्रशासन के बीच समन्वय मजबूत...

Jamshedpur Tinplate Accident: जमशेदपुर में टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में...

Jamshedpur Tinplate Accident: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार प्रोजेक्ट में शुक्रवार को मिट्टी भराई के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: CBI की बड़ी कार्रवाई, पूर्व इनकम टैक्स...

Jivanlal Lavidia CBI FIR: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा-III, नई दिल्ली ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हैदराबाद के तत्कालीन...