जहानाबाद में आसमानी कहर: ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल, गांव में मचा कोहराम, जनप्रतिनिधियों ने दी सांत्वना

जहानाबाद में आसमानी कहर: ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल, गांव में मचा कोहराम, जनप्रतिनिधियों ने दी सांत्वना

जहानाबाद। जिले में शनिवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ गिरी आसमानी बिजली (ठनका) ने तीन परिवारों की खुशियाँ उजाड़ दीं । जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र समेत कई इलाकों में वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग झुलसकर घायल हो गए । मृतकों में दो उत्तर पट्टी गांव के और एक लालसो बीघा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं । सभी घायलों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया ।

DIARCH Group 22Scope News

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर अचानक बारिश के दौरान लोग खेतों और खुले स्थानों में फंस गए। इसी बीच जोरदार गर्जन के साथ ठनका गिरा, जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए । उत्तर पट्टी गांव में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए । वहीं, नगर थाना क्षेत्र के लालसो बीघा गांव में भी वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया । इसके अलावा घोसी मोड़ के पास भी ठनका गिरने से तीन लोग झुलस गए ।

aaa 22Scope News

घायलों को बेहतर ईलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा गया  

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन घायलों को आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे । अस्पताल परिसर में उस समय हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला—कहीं परिजन शव को देखकर बिलख रहे थे, तो कहीं घायल परिजन की स्थिति को लेकर चिंता और बेबसी का माहौल था । पूरे परिसर में चीख-पुकार और रुदन से वातावरण गूंज उठा ।

अस्तपाल पहुँचे विधायक, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

घटना की सूचना पर जहानाबाद के विधायक सुधय यादव सदर अस्पताल पहुंचे । उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और घायलों का हालचाल जाना । विधायक ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि किसी भी घायल के इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए । उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया ।

Capturess 22Scope News

एसडीओं ने अस्पताल पहुंच जाना मरीजों का हाल, प्रावधान अनुसार शीघ्र मिलेगा मुआवज

एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा भी सदर अस्पताल पहुंच कर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया और डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए । एसडीओ ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है । उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाला मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा ।

j55 22Scope News

स्थानीय सांसद भी अस्पताल पहुंचे, बोले पैसे की चिंता ना करें

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सांसद भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया । सांसद ने कहा कि यदि मरीजों को किसी विशेष दवा की आवश्यकता होती है और वह बाहर के क्लिनिक या मेडिकल से लेनी पड़े, तो वे मेरे नाम पर दवा लें — पैसे की चिंता न करें । सांसद ने खुद कई मेडिकल दुकानों से बात कर यह व्यवस्था सुनिश्चित की कि किसी भी घायल को दवा या इलाज में कोई कमी न हो ।

j22 22Scope News

प्रशासन ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा 

j11 22Scope News

वज्रपात से हुई इस दर्दनाक घटना ने जहानाबाद के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए विशेष टीम गठित की गई है ।

ये भी पढ़े  :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर में 13 हजार करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, मदर डेयरी संयंत्र की रखी आधारशिला

मुजफ्फर ईमाम की रिपोर्ट…….

 

Bihar Investment Proposals 2026: बिहार में ₹1.21 लाख करोड़ के निवेश...

Bihar Investment Proposals 2026, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार भूमि उपलब्धता, बुनियादी ढांचे और उद्यमियों के लिए...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking: बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking, पटना: बिहार में पर्यटन को सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की लग्जरी कैरावैन...

Airtel International Roaming Compensation: एयरटेल और भारती टेलीमीडिया पर 1.25 लाख...

Airtel International Roaming Compensation, पटना: अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा उपलब्ध नहीं कराने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने भारती टेलीमीडिया लिमिटेड...