Advertisment

JPSC JET-2024 (झारखंड पात्रता परीक्षा) के लिए बढ़ाई गई आवेदन की लास्ट डेट, देखे नई तारीख

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)-2024 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 30 अक्तूबर 2025 की रात 11:45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

01 से 03 नवंबर तक कर सकेंगे सुधार :

जेपीएससी (JPSC) द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-08/2025 के तहत यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर थी। उम्मीदवार 01 से 03 नवंबर तक अपने आवेदन में सुधार (करेक्शन विंडो) के माध्यम से संशोधन कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़े अन्य सभी नियम और शर्ते यथावत रहेंगी।

अभ्यर्थियों ने की थी आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग :

इस बार आवेदन के साथ अभ्यर्थियों से डिग्री प्रमाणपत्र अपलोड करने की मांग की गई है। इसे लेकर कई विद्यार्थियों को विवि से प्रमाणपत्र लेने में कठिनाई हो रही थी। इसी वजह से कई अभ्यर्थियों ने आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की थी। रांची विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानों में रविवार को भी प्रमाणपत्र वितरण का कार्य हुआ, जहां छात्रों की भीड़ देखी गई। तिथि बढ़ने से अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...