खुशखबरी: JPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की बढ़ी डेट, जानिए अब कब तक होगा

रांची. झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। जेपीएससी ने ऑनलाइन आवेदन की डेट को बढ़ा दिया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 3 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। इसको लेकर आयोग ने अधिसूचना जारी की है।

JPSC सिविल सेवा के आवेदन की बढ़ी डेट

अपनी अधिसूचना में जेपीएससी ने बताया है कि, झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (विज्ञापन संख्या-01/2024) से संबंधित ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को विस्तारित किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन भरने की विस्तारित तिथि 03.03.2024 (05:00 PM) तक है, परीक्षा शुल्क भुगतान करने की विस्तारित अंतिम तिथि 03.03.2024 (11:45 PM) तक है। वहीं प्रारंभिक परीक्षा की निर्धारित तिथि 17.03.2024 है।

वहीं अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के पूर्व आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु आवश्यक एवं विस्तृत निर्देश का भली-भांती अध्ययन कर लें। विज्ञापन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आयोग के Help Line No.- +919431301636, +919431301419, +918956622450 पर पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न-5:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Bokaro Police Crime Report August 2026: बोकारो पुलिस की मासिक अपराध...

Bokaro Police Crime Report August 2026: पुलिस अधीक्षक, बोकारो की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2026...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...