Dhanbad: रेलवे स्टेशन पर लगेज स्कैनिंग मशीन में फंसा बच्चे का हाथ, एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान

Dhanbad: रेलवे स्टेशन के साउथ प्लेटफॉर्म साइड एग्जिट गेट पर लगी स्कैनिंग मशीन में एक बच्चे का हाथ फंस गया। जिससे कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार धनबाद के पुराना बाजार निवासी राजीव अग्रवाल अपने परिवार के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से धनबाद स्टेशन पहुंचे थे। उनके साथ उनका छोटा बेटा शुभम अग्रवाल भी था। बारिश के कारण परिवार एग्जिट गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान खेल-खेल में शुभम स्कैनर मशीन के पास चला गया, जहां उसका हाथ मशीन के अंदर फंस गया।

स्कैनर की प्लेट काटकर निकाला बच्चे का हाथ :

मौके पर तैनात रेलकर्मियों और आरपीएफ (RPF) जवानों की नजर जैसे ही बच्चे पर पड़ी, उन्होंने फौरन स्कैनिंग मशीन को बंद किया, लेकिन बच्चे का हाथ बाहर नहीं निकल सका। थोड़ी देर के लिए लोगों में हड़कंप और दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद रेलवे कर्मियों ने बाहर से एक मिस्त्री को बुलाया, जिसने कटर मशीन की मदद से स्कैनर की प्लेट काटी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का हाथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान :

घटना के बाद बच्चे के परिवार, आरपीएफ और रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली। बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्कैनिंग मशीन की सुरक्षा जांच और तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img