अपराधियो ने पांच साल के बच्चे को गोली मारी

समस्तीपुर: समस्तीपुर में अपराधियो ने पांच साल के बच्चे आर्यन कुमार के मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी बदमाश ने बच्चे के मुंह में गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।

बताया जाता है कि बच्चे का परिवार का पड़ोसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर काफी वक्त से विवाद चल रहा था। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद घर के अंदर से मां भागी-भागी आई और बच्चे की हालत देखकर सन्न रह गए।

आसपास के लोगों की मदद से घायल बच्चे को लोग हसनपुर पीएचसी ले गए लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया लेकिन परिजनों ने फिर भी उसे पीएचसी में भर्ती कराया।जहाँ डॉक्टरों ने इलाज के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।घटना जिले के विथान थाना इलाके के सिहमा गांव की है।

घटना की सूचना मिलने पर हसनपुर थाने की पुलिस एवं विथान थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई । विथान थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई है कि पड़ोसी रिश्तेदारों से मृत बच्चे के परिवार वालों का विवाद चल रहा था। इसको लेकर ही बच्चे की हत्या की गई है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है,आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...