Lohardaga: पेशरार ट्रिपल मर्डर का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, दी गई सहायता राशि

Lohardaga: जिला के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत केकरांग बर टोली गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने इस मामले को लेकर पीडीजे राजकमल मिश्रा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

तत्पश्चात घटना को लेकर पीडीजे राजकाल मिश्रा ने लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी और एसडीपीओ वेदांत शंकर के साथ बैठक की। इस बीच डालसा के द्वारा गठित टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। तत्काल रिपोर्ट रांची झालसा भेजी गई।

Lohardaga: पीड़ित परिवार को सहायता राशि

कार्यकारी अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद ने तुरंत 20000 रुपये पीड़ित परिवार को देने का निर्देश जारी किया। पीड़ित परिवार को डालसा सचिव राजेश कुमार ने पेशरार के बर टोली पहुंचकर पीड़िता व परिवार की बहू और कांड की सूचिका सुखमनिया कुमारी को 20000 रुपये का चेक सौंपा।

दानिश रजा

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...