डीएसपीएमयू में ‘डिजिटल मार्केटिंग में ब्रांड निर्माण’ पर सेमिनार का आयोजन

रांची. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 10 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय था “हाउ टू बिल्ड ए ब्रांड इन डिजिटल मार्केटिंग”। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. प्रशांत पारीक ने अपने प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक संबोधन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डॉ. पारीक आई.आई.एम. इंदौर के एक्जीक्यूटिव एलुम्नस तथा एआईएमए, नई दिल्ली के मान्यता प्राप्त प्रबंधन संकाय सदस्य हैं। उनके द्वारा साझा किए गए व्यावहारिक उदाहरण, वास्तविक जीवन के अनुभव और उपयोगी सुझावों ने छात्रों को डिजिटल युग में ब्रांड निर्माण के नए आयामों से अवगत कराया और उन्हें रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों ने छात्रों में आधुनिक विपणन की गहरी समझ विकसित की और उन्हें अपने भविष्य के करियर को आत्मविश्वास एवं नवाचार के साथ संवारने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के निदेशक डॉ. जी. सी. बास्की के मार्गदर्शन में तथा एमबीए समन्वयक डॉ. शालिनी लाल एवं बीबीए समन्वयक डॉ. रजनी कुमारी के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राहुल सिंह द्वारा की गई और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज परिवार की ओर से डॉ. प्रशांत पारीक के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित अनन्या प्रिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी शिक्षकों और छात्रों के सक्रिय सहयोग एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस संगोष्ठी को सफल एवं सार्थक बनाया।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...