Advertisement
Advertisement

अधूरे भवन में पढ़ाई करने को मजबूर छात्र, जर्जर स्कूल बिल्डींग पर प्रशासन बना मूकदर्शक

अधूरे भवन में पढ़ाई - स्कूल भवन पूरा करने की मांग : वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति ने कहा कि इसकी जानकारी विभाग को पहले नहीं थी। अब सूचना मिली है। जल्द ही भवन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके। स्थानीय अभिभावकों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द स्कूल भवन के निर्माण को पूरा करने की मांग की है, ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

Google पर 22Scope चुनें

Pakur: जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत धनगड़ा गांव में शिक्षा व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां के छात्र-छात्राएं पिछले कई महीनों से अधूरे स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार धनगड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिसके कारण वहां बच्चों की पढ़ाई बंद कर दी गई थी।

प्रशासन बना मूकदर्शक :

इसके बाद अस्थायी रूप से गांव के ही एक अधूरे भवन में कक्षाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन यह भवन भी अधूरा और असुरक्षित है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। गांव के लोगों का कहना है कि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। अधूरा भवन जस का तस पड़ा है, जिसके बीच अब बच्चे मजबूरी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

अधूरे भवन में पढ़ाई  – स्कूल भवन पूरा करने की मांग :

वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति ने कहा कि इसकी जानकारी विभाग को पहले नहीं थी। अब सूचना मिली है। जल्द ही भवन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके। स्थानीय अभिभावकों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द स्कूल भवन के निर्माण को पूरा करने की मांग की है, ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

रिपोर्टः संजय सिंह

Commercial Advertisment

Akshara Singh Chhath Puja Patna: क्या राजनीति में आएंगी अक्षरा सिंह?...

Akshara Singh Chhath Puja Patna: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इन दिनों बिहार के राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी...

Swati Mishra FMGE Success: कजाकिस्तान से MBBS और पहले प्रयास में...

Swati Mishra FMGE Success: जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता का रास्ता जरूर निकलता है।...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: पटना को मिला स्वच्छ शहर...

Samrat Chaudhary Patna Clean City Award: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण में पटना को ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री सम्राट...