हजारीबाग के मेगालिथ और मैकलुस्कीगंज की राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन में होगी चर्चा, 15-16 अक्टूबर को उदयपुर में होगा सम्मेलन

हजारीबाग. झारखंड के दो पर्यटक स्थल की चर्चा 15-16 अक्टूबर को उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन में होने जा रही है, जिसमें एक मैकलुस्कीगंज और दूसरा हजारीबाग का 3000 वर्ष से अधिक पुराना बड़कागांव प्रखंड स्थित पकरी बरवाडीह का मेगालिथ है। सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे।

15-16 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन

दरअसल, उदयपुर 15-16 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाने के लिए एक ढांचा तैयार करना है, जिसमें विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभागों की चल रही योजना और डिजिटल पर्यटन पर चर्चा होगी। सम्मेलन में झारखंड के दो पर्यटक स्थल मैकलुस्कीगंज और हजारीबाग का मेगालिथ पर चर्चा होगी।

हजारीबाग पहुंचे मंत्री सुदिव्य सोनू

झारखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने दोनों पर्यटक स्थलों का दौरा किया है। दोनों पर्यटन स्थलों की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। हजारीबाग पहुंचे पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि देश का एकमात्र 3000 साल पुराना मेगालिथ हजारीबाग में है। यह बेहद आश्चर्य की बात है कि अब तक यह उपेक्षित रहा है। बहुत जल्द इसे विकसित किया जाएगा। यह रैयती जमीन पर है। जिन लोगों की जमीन जा रही है, उसे सरकार उचित मुआवजा देगी। फिर इस क्षेत्र को विकसित किया जाएगा, ताकि विश्व पटेल पर पहचान बन सके।

वहीं मेगालिथ के खोजकर्ता शुभाशीष दास मंत्री के साथ बड़कागांव में थे। उन्होंने कहा कि एक बड़ी खुशखबरी है कि मेगालिथ, जो पूरे देश में इकलौता है, उसकी चर्चा केंद्रीय पर्यटन मंत्री के सामने होने जा रही है। ऐसे में इसका प्रचार-प्रसार भी खूब होगा। लोग दूर-दराज से अकर देखेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यह एक अध्ययन का बहुत बड़ा केंद्र के रूप में उभरेगा।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...