बड़ा तालाब पर्यटन स्थल घोषित सौंदर्गीकरण का रास्ता साफ

रांची: जिला पर्यटन संवर्धन परिषद ने 175 साल पुराने रांची के बड़ा तालाब को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है. इसे पर्यटन स्थल श्रेणी-बी में अधिसूचित करने की अनुशंसा की गयी है.

डीसी रकी अध्यक्षता में हुई परिषद की बैठक में इस पर फैसला लिया गया. पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद बड़ा तालाब के विकास और सौंदर्गीकरण का रास्ता साफ हो गया है.

ये भी पढ़ें-मुआवजा और नियोजन की मांग को लेकर रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना

इसकी जानकारी पर्यटन सचिव को भी दे दी गयी है. बैठक में बताया गया कि बड़ा तालाब से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. यह पौराणिक धरोहर भी है.

इसके बाद पर्यटन स्थल के रूप में अधिसूचित करने की अनुशंसा पर राज्यसभा सांसद, पूर्व महापौर, रांची सांसद और नगर निगम प्रशासक ने अपनी सहमति दी.

ये भी पढ़ें-स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र की संदेहास्पद स्थिति में मौत

ज्ञात हो कि नगर निगम ने इस तालाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 2.50 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन पर्यटन स्थल घोषित नहीं होने की वजह से इसमें व्यवधान आ रहा था.

पर्यटन विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कहा था कि बिना पर्यटन स्थल घोषित किये किसी प्रकार की राशि आवंटित नहीं की जा सकती है.

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों और छठ महापर्व...

Bihar Tourism Global Branding: बिहार के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में सरकार ने...

 India A Team: शिखर मोहन का India A टीम में चयन,...

 रांची के क्रिकेटर शिखर मोहन का India A टीम में चयन हुआ है। न्यूजीलैंड दौरे पर बहुदिवसीय मैचों में खेलेंगे, झारखंड के खेल जगत...

Bihar Jeevika Honey Business: मधुमक्खी पालन से जीविका दीदियों ने खड़ा...

Bihar Jeevika Honey Business: बिहार के ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहा है। बिहार...