चुनाव को लेकर जन सुराज की दूसरी लिस्ट जारी, सिवान के फेमस डॉक्टर समेत ये होंगे उम्मीदवार

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने कमर कस ली है। जन सुराज पार्टी ने आज यानी 13 अक्टूबर को 65 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके लिए पार्टी की ओर से दूसरी आधिकारिक उम्मीदवार सूची जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में शिवहर, भागलपुर, नरपतगंज और इस्लामपुर जैसी बड़ी सीटों के नाम शामिल हैं।

Goal 7 22Scope News

जन सुराज ने 65 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

जन सुराज पार्टी के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण भारती सहित पार्टी के तमाम नेता मौजूद है। प्रेसवार्ता करके उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा रही है। जन सुराज से सिवान के चर्चित डॉक्टर शाहनवाज आलम बडहड़ीया विधानसभा से उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा, भागलपुर से अभयकांत झा, शिवहर से नीरज सिंह, नरकटिया से लालाबाबू यादव, कल्याणपुर से मंतोष सहनी, संदेश से राजीव रंजन सिंह, बाजपट्टी से आजम अनवर हुसैन, हरलाखी से रत्नेश्वर ठाकुर, नरपतगंज से जनार्दन यादव और इस्लामपुर से तनुजा कुमारी को टिकट दिया गया है।

यह भी देखें :

शिवहर से लड़ेंगे नीरज सिंह तो भागलपुर से अभयकांत झा

दूसरी लिस्ट में प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि भागलपुर से अभयकांत झा उम्मीदवार होंगे। डॉ. शाहनवाज बड़हरिया सीट से प्रत्याशी होंगे। शिवहर से नीरज सिंह, नरकटिया से लाल बाबू यादव, कल्याणपुर से मंतोष सहनी, संदेश से राजीव रंजन सिंह, बाजपट्टी से आजम अनवर हुसैन, हरलाखी से रत्नेश्वर ठाकुर, नरपतगंज से जनार्दन यादव और इस्लामपुर से तनुजा कुमारी को प्रत्याशी बनाया गया है।

Second List Candidates 65 page 0001 22Scope News

Second List Candidates 65 page 0002 22Scope News

Second List Candidates 65 page 0003 22Scope News

Second List Candidates 65 page 0004 22Scope News

Second List Candidates 65 page 0005 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : जन सुराज 51 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img