सरकार ने माना लोगों की वार्षिक आय में आयी कमी

सरकार ने माना लोगों की वार्षिक आय में आयी कमी

रांची : सरकार ने माना लोगों की वार्षिक आय में आयी कमी- झारखंड

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने,

देश स्तर पर लोगों की वार्षिक आय में कमी का मामला उठाया

और सरकार से पूछा कि राज्य के लोगों पर इसका क्या असर पड़ा है.

प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के किन नीतियों के कारण लोगों की आमदनी में कमी आई है.

क्या सिर्फ कुछ चंद कॉरपोरेट घराने को लाभ पहुंचाने के लिए तो फैसले नहीं लिए गए हैं. इस पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश स्तर पर लोगों की आय में कमी जरूर आई है. राज्य में इसका क्या असर पड़ा है इसका सही आंकड़ा अभी नहीं है. लेकिन कई योजना के तहत लोगों को राहत देने के साथ उनकी आमदनी को बढ़ाया है, जिसमें मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाने के प्रयास शामिल हैं.

बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग

इससे पहले झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर विधायक ने नारेबाजी की. इस विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि ये मामला पिछली बार भी आया था. इस मामले की सुनवाई लगातार चल रही है, और हम इस मामले पर जल्द फैसला लेने के पक्ष में हैं.

विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठे विपक्ष के विधायक

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो गया है. बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठे. वहीं सत्ता पक्ष के विधायक भी अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे. विधानसभा का सत्र के शुरू होने के बाद विपक्ष के विधायकों ने सदन में हंगामा भी किया.

रिपोर्ट : मदन सिंह

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...