झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, विपक्ष के तेवर से हंगामे के आसार

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, विपक्ष के तेवर से हंगामे के आसार

रांची : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है.

जो 25 मार्च तक चलेगा. इस सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे.

वहीं 3 मार्च को बजट पेश किया जायेगा.

पहले दिन शुक्रवार को 11 बजे राज्यपाल रमेश बैस सदनों को संबोधित करेंगे.

वहीं विपक्ष के तेवर से विधानसभा में हंगामे के आसार है.

बजट सत्र के ठीक एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक

मुख्य विपक्षी दल बीजेपी की गैरहाजरी ने इसकी आशंका बढ़ा दी है.

हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम सहित

दूसरे दलों के विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ने शांतिपूर्ण सदन संचालन को लेकर बैठक की.

सर्वदलीय बैठक में बीजेपी नहीं हुए शामिल

बजट सत्र के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो के कक्ष में सर्वदलीय बैठक हुई. सर्वदलीय बैठक से मुख्य विपक्षी दल बीजेपी की गैरहाजरी ने सदन के अंदर और बाहर हंगामे के आसार पर मुहर लगा दी है. हालांकि संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने सर्वदलीय बैठक को राजनीतिक परिपाटी बताते हुए सदन के सफल संचालन की उम्मीद जताई.

इन मुद्दों पर हंगामा के आसार

बजट सत्र में नियुक्ति-नियोजन से लेकर भाषायी विवाद सहित स्थानीय नीति के मुद्दे पर सदन के अंदर हंगामा तय माना जा रहा है. माले विधायक विनोद सिंह ने नियुक्ति और स्थानीय नीति सहित अन्य मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरने की बात कही है.

भाषा विवाद को लेकर सरयू राय ने खड़े किए सवाल

निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भाषा विवाद को लेकर सरकार के निर्णय पर सवाल खड़े किए हैं. सरयू राय का कहना है कि पहले भोजपुरी और मगही को जोड़ने के पीछे का तर्क और बाद में उसे हटाने के निर्णय पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है. विपक्ष ही नहीं सत्ता पक्ष को समर्थन देने वाले विधायक भी हेमंत सोरेन सरकार को घेरने की तैयारी कर चुके हैं.

यूक्रेन व रूस युद्ध के बीच फंसे झारखंड के कई लोग, घर वापसी के लिए लगाई गुहार

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...