अलीनगर से मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी पर स्थानीय मतदाताओं में रोष-बाहरी बनाम लोकल का दिया नारा, कार्यकर्ता दे रहे चेतावनी

अलीनगर से मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी पर स्थानीय मतदाताओं में रोष-बाहरी बनाम लोकल का दिया नारा, कार्यकर्ता दे रहे चेतावनी

दरभंगा : अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानीय नेता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व को चेतावनी दी है कि यदि यहां बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया गया तो वे संगठन से नाराज़ होकर समर्थन वापस ले लेंगे और सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। स्थानीय नेताओं, ग्रामीणों, भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र के लोगों को ठगा गया महसूस हुआ और अब वे केवल लोकल, जवाबदेह एवं सक्रिय प्रतिनिधि चाहते हैं।

Goal 7 22Scope News

नागरिकों ने लगाया बाहरी भागाओ अलीनगर बचाओ…

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बाहरी भागाओ अलीनगर बचाओ,बाहरी हमें स्वीकार नहीं स्वीकार नहीं स्वीकार नहीं, बाहरी उम्मीदवार हमें बर्दाश्त नहीं आदि नारा लगाया। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि उनका भरोसा उन नेताओं पर नहीं रहा जिन्होंने पिछले कार्यकाल में इलाके के विकास के लिये कोई ठोस काम नहीं किए। घुरन मुखिया ने कहा कि पांच साल तक यहां की जनता को जीरो काम मिला। अब लोकल विधायक ही करेंगे, यदि बाहर का प्रत्याशी आता है तो हम पार्टी छोड़ देंगे।

d4 1 22Scope News

प्रदेश नेतृत्व से अपील -स्थानीय उम्मीदवार को दे प्राथमिकता

प्रभाकर झा ने कहा कि स्थानीय विधायक होने पर ही जनता अपनी बात कह पाती है, बाहरी विधायक के आने से जनता का संपर्क टूट जाता है। उन्होंने प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से अपील की कि वे केंद्र से बड़े-बड़े नाम थोपने की मानसिकता से हटकर स्थानीय उम्मीदवार को प्राथमिकता दें।

d2 22Scope News

जनता अब ठगाने के मूड में नहीं 

स्थानीय महिला सुधा देवी ने कहा कि वे मोदी व नीतीश के काम की सराहना करती हैं, पर प्रत्याशी लोकल होना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि बाहरी को भेजा गया तो अलीनगर की जनता उसका विरोध करेगी और उसे एक वोट भी नहीं मिलेगा। सुभाष कुमार यादव ने पिछले चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि मिश्रीलाल यादव के कार्यकाल के बाद भी कोई संपर्क व काम नहीं हुआ। इसलिए अब जनता ठगे जाने का अनुभव नहीं दोहराएगी। उन्होंने प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से पुनर्विचार की गुहार लगाई।

d1 1 22Scope News

स्थानीय कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बाहरी उम्मीदवार को स्वीकार नहीं करेंगे – अमित कुमार

अमित कुमार ने साफ कहा कि स्थानीय कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बाहरी उम्मीदवार को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया व चैनलों में जो नाम (मैथिली ठाकुर) आ रहे हैं, वे क्षेत्र की वास्तविकता से अनभिज्ञ हैं। उनका राजनीति या क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं, ऐसी उम्मीदवार अलीनगर के लिए घातक होगी।

यह भी देखें :

मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी पर देंगे सामुहिक इस्तीफा,अन्य विकल्पों का समर्थन करेंगे

कुंदन कुमार ने भी मैथिली ठाकुर के संभावित नाम पर आपत्ति जताई और पूछा कि किस आधार पर उन्हें यहां से टिकट दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का स्थानीय ज्ञान, प्रखंड-पंचायत व गांवों की समझ जरूरी है, अन्यथा पार्टी यहां अपना किला खो देगी। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय सातों प्रखंड अध्यक्ष, 61 कार्यसमिति, 38 पंचायत अध्यक्ष, 324 बूथ अध्यक्षों ने मिलकर कथित रूप से निर्णय लिया है कि यदि उम्मीदवारों के ऐलान के तुरंत बाद बाहरी प्रत्याशी का नाम सामने आया तो वे सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। भाजपा का साथ छोड़कर अन्य विकल्पों का समर्थन करेंगे।

ये भी पढ़े :  NDA की पटना में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस टली, BJP-JDU में कुछ सीटों पर सहमति नहीं

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img